{"_id":"686c07caf5fdbbf9910bc61c","slug":"maximum-temperature-reached-34-degrees-humidity-increased-mau-news-c-295-1-svns1028-130270-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 34 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 34 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, बढ़ी उमस
विज्ञापन

मऊ। जिले में लगातार तीन दिनों से उमस भरी गर्मी होने से लोगाें को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच तल्ख धूप ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिया। इससे लोगों को बाहर आने जाने के में परेशानी हुई। वहीं, दो दिन पानी के अभाव में खेतों में रोपी गई धान की फसल मुरझा रही है।
उमस भरी गर्मी का असर लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर दिखाई दे रहा है। दिन में बाजारों में बहुत कम ग्राहक आ रहे हैं। शाम के बाद ही बाजारों में भीड़ दिखाई देती है। सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे ही निकली धूप सहन नहीं हो पा रही थी। दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव के चलते सरकारी अस्पतालों में मौसम से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें जुकाम, बुखार, वायरल के अलावा पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
चिकित्सक लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानियां बरतने, साफ सफाई रखने, घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दे रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि नौ जुलाई से बारिश होने की संभावना है। लगातार दो दिनों से बारिश न होने के कारण धान की रोपाई पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

Trending Videos