सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Modi government has done good work in the health sector: Poonam

मोदी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किया अच्छा काम : पूनम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Modi government has done good work in the health sector: Poonam
कोपागंज ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
मऊ। केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को स्वास्थ्य मेला, स्वच्छता कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और निशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेत्री पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज और चिकित्सक डॉ. उमेश सरोज ने फीता काटकर किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामबदन ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंदों को दवाएं वितरित की।

पूनम सरोज ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, छोटू प्रसाद, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह आदि शामिल थे। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना के बरहदपुर स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। किशुनदास बाबा की कुटी, रामजानकी मंदिर, महलिया शिवालय परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर से कूड़ा-कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में जनजागरूकता पैदा की है और लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि समाज में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, राहुल सिंह, संतोष सिंह, श्याम चौबे, राजेंद्र मौर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोपागंज ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।संवाद

कोपागंज ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed