सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NEET will be held today at 12 centers under CCTV surveillance.

Mau News: आज 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कौमरे की निगरानी में होगी नीट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
NEET will be held today at 12 centers under CCTV surveillance.
विज्ञापन
जिले में नीट परीक्षा की चल रही तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा में 6205 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नीट परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एनटीए का सचल दस्ता भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेता रहेगा। सभी परीक्षा केंद्र सुबह 11 बजे से खोल दिए जाएंगे।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।
परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा और ओएमआर शीट समय पर जमा करनी होगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और नीट परीक्षा के कोऑर्डिनेटर आरके त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
0000000000000
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज (ब्लॉक ए), डीसीएसके पीजी कॉलेज (ब्लॉक बी), केंद्रीय विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, डीएवी इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, बापू इंटर कॉलेज कोपागंज, सर्वोदय कॉलेज घोसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed