सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Newborn baby's body found buried in a pit

Mau News: गड्ढे में दबा मिला नवजात बालक का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby's body found buried in a pit
कोपागंज थाना के हिलसा गांव में नवजात का शव मिलने पर इकट्ठा भीड़ और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के हिलसा कोड़रा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मंगलवार की सुबह गड्ढे में नवजात बालक का शव दबा मिला। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक विद्यालय के पास सुनसान स्थान पर किसी ने गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था और कपड़ा वहीं छोड़ दिया। शव अंदर न दबने और कपड़े के कारण आसपास अधिक संख्या में कुत्ते घूम रहे थे। ये देख वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने प्रधान पति को सूचना दी। उन्होंने डायल 112 को सूचित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और गड्ढा खोदवाकर नवजात का शव निकाला गया। बताया कि शव कपड़े में लिपटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed