{"_id":"69f25a36b1e0ae6fb001300e","slug":"not-a-single-new-enrollment-of-a-child-took-place-in-155-council-schools-mau-news-c-295-1-svns1028-144696-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 155 परिषदीय विद्यालयों में नहीं हुआ एक भी बच्चे का नया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 155 परिषदीय विद्यालयों में नहीं हुआ एक भी बच्चे का नया नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए सरकार की तरफ से तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर होता नजर नहीं आ रहा है।
विभाग की तरफ से बच्चों के नामांकन के लिए दो चरणों में स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया है। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान के रूप में चलाया गया। पहले चरण में लगभग 5778 बच्चों का नवीन नामांकन ही किया जा सका था।
आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि पहले चरण के अभियान की शासन स्तर से हुई समीक्षा में जिले के 155 परिषदीय विद्यालयों में एक भी बच्चे का नया नामांकन नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि सभी विद्यालयों में नया नामांकन हुआ है, केवल प्रेरणा पोर्टल अपडेट नहीं हो पाया है।
जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। गत वर्ष लगभग 1.30 लाख बच्चों का नामांकन किया गया था। शासन की तरफ से सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन और ठहराव के लिए नि:शुल्क ड्रेस योजना, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, मिड-डे मील सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, बावजूद इसके विद्यालयों में नामांकन की गति धीमी चल रही है।
विभाग की तरफ से विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया गया। दूसरा चरण जुलाई माह में शुरू होगा। 15 अप्रैल तक जिले में लगभग 5778 बच्चों का नया नामांकन ही किया जा सका था। चार ब्लॉकों में कम नामांकन हुआ था।
पहले चरण के अभियान की शासन स्तर से हुई समीक्षा में जिले के बड़रांव ब्लॉक में 27 विद्यालय, दोहरीघाट ब्लॉक में 34 विद्यालय, फतहपुर मंडाव में 5 विद्यालय, घोसी ब्लॉक में 28 विद्यालय, मऊ नगर में 18 विद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में 14, परदहां ब्लॉक में 14 और रतनपुरा ब्लॉक में 15 विद्यालय सहित कुल 155 परिषदीय विद्यालयों में एक भी बच्चे का नया नामांकन नहीं हुआ है।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि सभी विद्यालयों में नया नामांकन हुआ है, केवल प्रेरणा पोर्टल अपडेट नहीं हो पाया है। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
Trending Videos