{"_id":"69b99b90208b377cb6068b02","slug":"on-the-lines-of-council-schools-the-school-chalo-campaign-will-be-run-in-government-and-aided-secondary-schools-mau-news-c-295-1-svns1028-142415-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चलेगा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा।
आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। अभियान के तहत नौवीं से प्रत्येक कक्षा में छात्र-छात्रा का शत प्रतिशत नामांकन निकट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सहायता माध्यमिक विद्यालय में कराया जाएगा। शासन स्तर से मानीटरिंग सेल का गठन होगा।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू होने में 14 दिन शेष हैं, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक शत प्रतिशत नामांकन कराने की कवायद तेज हो गई है।
एक अप्रैल से माध्यमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू होगा। पहले यह अभियान मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा तक सीमित था, लेकिन अब इसे माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा।
अभियान के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिलाधिकारी की तरफ से जनपदस्तर पर बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें जनपद के मुख्य विकास अधिकारी सहित महत्वपूर्ण अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रुप से विशेष नामांकन अभियान संचालित करेंगे। इसके लिए प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक ट्रांजिशन रजिस्टर रखा जाएगा।
ट्रांजिशन रजिस्टर में गत शैक्षिक सत्र में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्रा का विवरण दर्ज होगा। विशेष अभियान के दौरान शिक्षकों की टीम घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेगी। आठवीं उत्तीर्ण नौवीं, 10वीं और 11वीं उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन कक्षाओं में कराया जाएगा।
इनसेट
पांच किमी के दायरे में फीडर विद्यालय होंगे चिह्नित
पांच किमी के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय को फीडर विद्यालय के रूप में चिह्नित किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालय द्वारा फीडर विद्यालय के कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को कक्षा नौ में प्रवेश दिया जाएगा।राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य को नोडल नामित किया जाएगा। जिस ब्लाॅक में राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित नहीं हैं। वहां सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को विकास खंड प्रभारी नामित किया जाएगा।
जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है। -सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक
Trending Videos