सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only Son Murdered and Body Dumped in Field in Mau Injury Marks Found on Head

UP Crime: इकलौते बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका, सिर पर चोट के निशान; घर से 200 मीटर दूर पड़ी थी लाश

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 27 Apr 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Mau Crime News: यूपी के मऊ जिले में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव घर से 200 मीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

Only Son Murdered and Body Dumped in Field in Mau Injury Marks Found on Head
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

Mau News: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी विपुल यादव (18) का शव सोमवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान थे जिससे परिजनों ने हत्या की अशंका जताई। सोमवार की सुबह ग्रामीण खेत की तरफ टहलने निकले थे। 
Trending Videos


खेत में शव देख पुलिस को सूचना दिया, कुछ ही देर में वहां भीड़ इकठ्ठा हो गयी। शव गांव  निवासी भूपेंद्र यादव के इकलौते बेटे विपुल यादव का था। उनके सिर पर दाहिने तरफ चोट के गहरे निशान थे। वहां से उनका घर 200 मीटर दूरी पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सीओ अंजनी कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजा दिया। 

सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सिर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। घटना के खुलासा के लिए सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed