सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rajasthan's hot winds have increased the heat, with temperatures crossing 41 for four days.

Mau News: राजस्थान की गर्म हवाओं ने बढ़ाई गर्मी, चार दिन से पारा 41 के पार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan's hot winds have increased the heat, with temperatures crossing 41 for four days.
41 डिग्री से​ल्सियस पर रविवार की दोपहर नगर के आजमगढ़ मोड़ पर पसरा सन्नाटा।संवाद
विज्ञापन
मौसम की तल्खी से लोग परेशान है। अप्रैल में ही मई वाली गर्मी पड़ रही है। बीते चार दिनों से जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्यियस के पार है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। गर्म हवाओं के झोकों से लोगों के चेहरे लाल हो जा रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार तक लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
Trending Videos

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और राजस्थान की तरफ से आ रही शुष्क गर्म हवाओं के कारण जिले के तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम पारा 26 डिग्री रहा। जिले में 22 अप्रैल से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार है। हवाओं के बदलते रुख से आने वाले दिनों में बूंदाबांदी की संभावना है। अभी कुछ किसानों गेहूं की मड़ाई कर चुके हैं। माैसम का असर सब्जी की खेती पर भी पड़ सकता है। बताया कि तेज हवा और बारिश होने से आम के फसलों के उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। बीते मार्च और अप्रैल में दो बार बूंदाबांदी से आम के बौर प्रभावित हुए हैं। सुबह 9 बजे के बाद हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। दिन में तीखी धूप, रात में उमस से लोग बेहाल हो जा रहे है। गांव की पगडंडी मार्ग पर धूल उड़ रही है। राहगीरों को परेशानी हो रही है। अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों को चिकित्सक बीमारी से बचाव को लेकर सलाह दे रहे हैं। खूब पानी पीने को कह रहे हैं। डाॅक्टरों के मुताबिक शरीर में पानी की कमी होने से लू लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इनसेट:
लू से बचाव के लिए खिड़की को ढंक कर रखें:
जिला आपदा प्रबंधन की ओर से जारी एडवाइजरी जारी में गर्मी के हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते आदि से ढंककर रखने की सलाह दी गई है। खिड़की, दरवाजे पर दोपहर के समय परदा लगाने और बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ने की सलाह दी गई है। संतुलित भोजन करने की सलाह दी गई है। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि गर्मी में मादक पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर बाहर निकलना चाहिए।
-------------

बिना काम के घरों से न निकलें बाहर:
मऊ। सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि गर्मी में सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीपी-शुगर के मरीजों घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सूती कपड़े पहनना चाहिए। पानी का बोतल साथ रखना चाहिए। खाली पेट घर से नहीं निकलना चाहिए। उल्टी, चक्कर या तेज बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

मौसम वाली खबर में जोड़
इनसेट



मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि ह

.......



22 अप्रैल

अधिकतम:42
न्यूनतम:26
23 अप्रैल

अधिकतम:42
न्यूनतम:26
24 अप्रैल

अधिकतम:43
न्यूनतम:27
25 अप्रैल

अधिकतम:43
न्यूनतम:27
26 अप्रैल
अधिकतम 42
न्यूनतम 26 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed