{"_id":"69ee72b2e4d33724890a8148","slug":"there-will-be-no-confirmed-tickets-for-trains-going-to-delhi-mumbai-and-gujarat-for-one-and-a-half-months-mau-news-c-295-1-mau1002-144549-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दिल्ली, मुंबई व गुजरात जाने वाली ट्रेनों में डेढ़ माहीने तक कंफर्म टिकट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दिल्ली, मुंबई व गुजरात जाने वाली ट्रेनों में डेढ़ माहीने तक कंफर्म टिकट नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहालग के कारण ट्रेनों में सीट से चार गुना अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं। सभी अपनों और रिश्तेदारों की शादी में समय से पहुंचना चाह रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, मुंबई और गुजरात से आने वाली ट्रेनों में है। इन ट्रेनों में डेढ़ माह तक कंफर्म टिकट नहीं है।
तत्काल टिकट के लिए लोग रात से ही आरक्षण खिड़की पर नंबर लगा रहे हैं। मुंबई से मऊ आने वाली ट्रेनों में 28 मई तक टिकट नहीं है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग 150 से अधिक है।
वहीं मऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनोें में 16 जून तक कंफर्म टिकट नहीं है। आगामी 10 जून तक मऊ से गुजरात जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। उसके बाद आरएसी टिकट ही मिल रहे हैं।
31 मई तक मऊ से दिल्ली जाने वाली और 28 मई तक दिल्ली से मऊ की ट्रेनोें में टिकट नहीं मिल रहे हैं। 24 मई तक गुजरात से मऊ और 10 जून तक मऊ से गुजरात जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। रविवार की दोपहर मऊ से होकर दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) में लोग दरवाजे पर लटक कर और शौचालय के पास बैठकर सफर करते नजर आए।
ट्रेन दोपहर 12:57 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रुकी, जनरल और स्लीपर कोच एक तरह दिख रहा था। जबकि एसी कोच से सभी दरवाजे बंद कर दिए गए थे। भीड़ के चलते वराणसी और प्रयागराज जैसे कम दूरी की शहरों में जाने वाले लोग ट्रेन में बैठ नहीं पाए।
इसी तरह दूसरे शहरों से आने वाली ट्रेनों का भी हाल रहा। स्टेशन पर बैठे रामकुंवर प्रजापति, हेमा कुमारी, ललिता, रामसेवक ने बताया कि उन्हें प्रयागराज जाना है। लेकिन गोरखपुर और बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनोें के जनरल कोच में चढ़ने की जगह नहीं है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि समर स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनोें में कंफर्म टिकट की समस्या का निस्तारण किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X