सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People suffered due to intense heat and humidity.

Mau News: 41 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप और उमस से बेहाल रहे लोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
People suffered due to intense heat and humidity.
शुक्रवार को गर्मी के बीच आसमान में बादल छाए रहे,वहीं सूरज और बादलों की आँख मिचौली चलती रही।संवा
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लगातार दो दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। दोपहर के समय तेज धूप के चलते प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही।

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे ही धूप असहनीय हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल रहा। सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। तीखी धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी और उमस के चलते लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर देखे गए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो अलनीनो के चलते जिले में 25 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सक्रियता नहीं बन रही है, जिससे मानसून में देरी हो रही है।
तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 39 प्रतिशत रही, जबकि हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अलनीनो के चलते 25 जून तक मानसून आने के आसार हैं।
किसानों को धान की नर्सरी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। रात के समय धान की नर्सरी की सिंचाई करें। किसान इस समय सीधी धान की बुआई न करें। लगभग पांच दिन बाद ही धान की सीधी बुआई करना उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed