सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pilgrims throng on the 160th Urs of Parhijji Shah Baba

Mau News: परहेजी शाह बाबा के 160वें उर्स पर उमड़े जायरीन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims throng on the 160th Urs of Parhijji Shah Baba
मधुबन बेल्थरा रोड मार्ग स्थित कटघरा शंकर रौजा स्थित परहेजी बाबा के मजार पर चादर चढ़ाते जायरीन। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित रौजा पर हजरत नूर मोहम्मद परहेजी शाह बाबा के 160वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दराज सहित विभिन्न इलाकों के जायरीन ने मजार पर मत्था टेककर मन्नत मांगी।
उर्स के दौरान “डागर चादर” भी उठाई गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। गद्दी नसीन नौशाद अहमद ने बताया कि हजरत नूर मोहम्मद परहेजी साह बाबा की मजार हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां हर धर्म और जाति के लोग अपनी आस्था के साथ आते हैं और अपनी मुरादें मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस दरगाह को आपसी सौहार्द और भाईचारे का केंद्र बताया। उर्स के अवसर पर एक कव्वाली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए, जिसका जायरीनों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed