सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prison Minister suggests practical ways to strengthen the organization

Mau News: कारागार मंत्री ने संगठन को मजबूत करने के सुझाए व्यावहारिक तरीके

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Prison Minister suggests practical ways to strengthen the organization
घोसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते कारागार मंत्री दारा सिंह चौह
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
Trending Videos

घोसी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित रैन बसेरा के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जेल एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कारागार मंत्री ने संगठन को मजबूत करने के सुझाए व्यावहारिक तरीके बताए। कहा कि कार्यकर्ता लोगों से जुड़ें। बात करें। समस्याओं को हल करने की कोशिश करें। तभी पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन चार सत्र पूरे किए गए। तीन सत्र सोमवार को आयोजित किए जाएंगे। सभी सत्रों का संचालन डिजिटल माध्यम से पीपीटी के जरिए किया जा रहा है। कार्यशाला में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भाजपा आईटी सेल द्वारा ऑनलाइन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त एवं पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने अपनी सरकार की उपलब्धियां और क्रियान्वयन विषय पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। तीसरे सत्र में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक एवं बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम विषय पर संगठन को मजबूत करने के व्यावहारिक तरीके सुझाए। चौथे सत्र में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया, जीतू मंडल महामंत्री अतुल शर्मा ने सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप और एआई के उपयोग पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता नागेंद्र मद्धेशिया जीतू और संचालन अतुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी, सरोज सिंह, फिरोज अंसारी,अविनाश कुमार,रूपेश सिंह, गिरिजापति राय, मुन्ना प्रसाद राजभर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed