सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rain and storm accompanied by hailstorm caused damage to crops

Mau News: आंधी और बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को हुआ नुकसान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rain and storm accompanied by hailstorm caused damage to crops
नगर के सहादतपुरा में शुक्रवार की रात झमाझम बारिश के बीच जाते वाहन।संवाद
विज्ञापन
मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं, चना, सरसों, मसूर और मटर जैसी प्रमुख फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। आम के बौर भी झड़ गए हैं।
Trending Videos

कई गांवों में खेतों में खड़ी और काटी गईं फसलें ओले, हवाओं के कारण गिर गईं और भीगने से नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज और चमक के साथ जनपद के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। देर रात करीब दो बजे तक गरज और चमक से लोग सहम गए। रास्तों और बाजार में चलने वालों के कदम कुछ देर के लिए थम गए।
करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से किसानों की फसल गिर गई। नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया।
शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया।
पूरे दिन करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बंद रही। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद रविवार को फिर मौसम खराब होने का अनुमान है।
किसान आशीष, संजय, मंटू, सर्वेश, अखिलेश, राजू, मोहन, संतोष, रविंद्र, सुनील, अजय का कहना है कि अभी सरसों की फसल की कटाई कुछ किसानों ने की है। बहुत से किसानों की फसल खेत में ही खड़ी है।
ओलावृष्टि होने और तेज हवा चलने से फसल गिर चुकी है। अब मौसम के और खराब होने से लागत भी नहीं निकल पाएगी। चने की फसल पक चुकी है, वह भी खराब हो जाएगी। फसल भीगने के बाद उसके झड़ने का डर है।
दलहन की फसल में फली छेदक नामक बीमारी से पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed