फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramniwas Singh Sonu has become the district president of the Akhil Bharatiya Kshatriya Mahasabha.

Mau News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष बने रामनिवास सिंह सोनू

Mon, 26 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ramniwas Singh Sonu has become the district president of the Akhil Bharatiya Kshatriya Mahasabha.
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में रामनिवास सिंह सोनू बने जिलाध्यक्ष।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक रविवार को नगर क्षेत्र के फातिमा स्थित एक मैरेज हाल में मुख्य संरक्षक अवधेश सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव निवासी संघर्ष शील रामनिवास सिंह सोनू को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रहलाद सिंह को जिला उपाध्यक्ष,शक्ति सिंह को महामंत्री,अखिलेश सिंह को कोषाध्यक्ष तथा शेषनाथ सिंह को संगठन मंत्री चुना गया। इस माैके पर विजय बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह,राकेश सिंह,परमात्मा सिंह,जय प्रकाश सिंह,भरत सिंह माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed