सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reel made to a caste-themed song inside police station premises; SP orders an inquiry.

Mau News: थाना परिसर में जातिगत गाने पर बनाई रील, एसपी ने बैठाई जांच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Reel made to a caste-themed song inside police station premises; SP orders an inquiry.
विज्ञापन
हलधरपुर थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक राजनीतिक संगठन का अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ थानाध्यक्ष कक्ष से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।

आरोप है कि उसने अपने एक समर्थक से वीडियो बनवाकर रील तैयार कराई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कराया। वीडियो में जातिगत गाना बजता सुनाई दे रहा है, जिसमें संबंधित जाति के भरोसे थाना संचालन जैसी टिप्पणी का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में कुछ युवक थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी के पास खड़े होकर शूटिंग करते भी नजर आ रहे हैं। मामले पर एसपी कमलेश बहादुर ने जांच के आदेश दिए हैं और कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि हलधरपुर थानाध्यक्ष कक्ष के सामने एक व्यक्ति द्वारा रील बनाई गई है, जिसमें जातिगत गाना चलाया गया है, जो प्रशासनिक नियमों के विरुद्ध है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed