सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sacrifice and charity are taught from the character of Shri Ram: Pt. Kishori Sharan

श्रीराम के चरित्र से त्याग, परोपकार की मिलती है सीख : पं. किशोरी शरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice and charity are taught from the character of Shri Ram: Pt. Kishori Sharan
कसारी खुरहट में आयोजित श्रीराम कथा में प्रवचन करते पंडित किशोरी शरण महाराज।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के कसारी खुरहट में चल रहे राम कथा के आठवें दिन कथा वाचक पंडित किशोरी शरण महाराज जी ने प्रभु श्रीराम के चरित्र की व्याख्या करते हुए कहा कि राजकुमार राम को भगवान श्रीराम बनाने में कैकई का सबसे बड़ा योगदान है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि अगर राम अयोध्या छोड़कर वन गमन नहीं करते तो वह परमात्मा नहीं हो पाते। बताया कि त्याग, तपस्या, कर्म और उपासना के साथ लोगों का परोपकार, उच्च नीच का भेदभाव समाप्त करना, दूसरों के कार्य में अपना जीवन न्योछावर करने वाले जटायु को मोक्ष प्रदान कर प्रभु श्री राम बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के प्रसंग में बताया कि संतों और ऋषियों और मुनियों का दर्शन, भालू और बंदरों के साथ मित्रता कर उनको सुख प्रदान करना भी राम के चरित्र का एक दूसरा पहलू है। उन्होंने कहा कि शबरी के आश्रम में जाकर बेर खाकर उच्च और नीच का फर्क समाप्त किया। यह राम के चरित्र को उत्तमता प्रदान करता है। इस दौरान डॉक्टर आरएन उपाध्याय, अमित उपाध्याय, संजय यादव आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed