सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sanitation system in villages in disarray; public drains clogged.

Mau News: गांवों में चरमराई सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक नालियां जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system in villages in disarray; public drains clogged.
रतनपुरा के गाढ़ा गांव में सफाई नही होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में साफ सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। गांवों में सफाईकर्मियों की अनियमित दिनचर्या से गांवों में जगह-जगह कूड़ा का अंबार लगा है। सार्वजनिक नालियां जाम पड़ी है। जाम नालियों का गंदा पानी जगह-जगह जमा हो गया है,इससे लोगों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी लापरवाह सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।क्षेत्र के मुबारकपुर, गुलौरी, पीपरसाथ, सिधवल, लसरा, पहदेवाजीत, रतनपुरा, गाढ़ा, जोगापुर, मुस्तफाबाद, गोबरिया, करउत सहित विभिन्न गांवों में सफाईकर्मी की तैनाती तो है, लेकिन सफाईकर्मियों की अनियमित दिनचर्या से गांवों में सफाई व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। सफाईकर्मियों के मनमाने रवैए के चलते सार्वजनिक नालियां जाम पड़ी है। सबसे बुरा हाल क्षेत्र के गाढ़ा ग्राम पंचायत में है जहां पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, बीआरसी भवन, उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल है। इस संबंध में क्षेत्र संतोष कुमार सिंह, संतु सिंह, जवाहर राम, विवेक सिंह, गामा, श्रीराम, अखिलेश, सुनील राम, योगेंद्र कुमार का कहना है कि गांवों में सफाईकर्मियों की तैनाती होने के बाद भी जगह-जगह कूड़ा का अंबार लगा है। सफाईकर्मियों का कभी कभार दर्शन होता है। जाम नालियों का गंदा पानी संपर्क मार्ग पर जमा हो गया है। मच्छरजनित बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इसी क्रम में कृष्णा पांडेय, पंकज कुमार, अजय कुमार, गोलू सिंह, अभिनव पांडेय, जयशंकर सिंह का कहना है कि गांवों में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन सफाईकर्मियों की अनियमित दिनचर्या से गांवों में सफाई व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed