सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead Body of teenage girl missing for 12 hours found hanging from noose in forest in Mau

UP News: 12 घंटे से लापता किशोरी का जंगल में फंदे से लटका मिला शव, नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म व हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ/रानीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 10 Jun 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। 12 घंटे से लापता किशोरी का शव एक किमी दूर जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद छोटी बहन ने नशीली मिठाई खिलाकर दुष्कर्म फिर हत्या करने का आरोप लगाया। 

Dead Body of teenage girl missing for 12 hours found hanging from noose in forest in Mau
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में मंगलवार की सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जंगल के पास स्थित एक धर्मस्थल की चादर से फंदा लगाया गया था। किशोरी अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन के साथ सोमवार की शाम करीब 7 बजे से लापता थी।



क्या है पूरा मामला
छोटी बहन ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बड़ी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर एसपी कमलेश बहादुर ने फॉरेंसिक टीम और एसओजी के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कमालपुर बभनपुरा निवासी प्रिंस उर्फ शिवम और राकेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। शाम करीब 7 बजे लौटे तो घर के पीछे कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर बभनपुरा निवासी प्रिंस उर्फ शिवम और राकेश दोनों बेटियों से बात कर रहे थे। उन्हें देखकर दोनों युवक वहां से भाग गए। जब वह घर पहुंचे तो दोनों बेटियां भी नहीं थीं। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों नहीं मिलीं।

विज्ञापन

12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे छोटी बेटी घर आई और गांव से एक किमी दूर जंगल में बड़ी बहन का शव पेड़ पर फंदे से लटकने की सूचना दी। उसने बताया कि वह बड़ी बहन के साथ चली गई थी। जंगल के पास रात में प्रिंस और राकेश मिले। मुख्य सड़क से कुछ दूर झाड़ी में ले जाकर कागज में लपेटकर मिठाई खिलाई, जिसे खाकर वह नशे में हो गई।

इसे भी पढ़ें; लापरवाही पड़ी भारी: कान में ईयरफोन लगाकर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; शरीर के हुए दो टुकड़े

आरोप है कि नशे का फायदा उठाकर प्रिंस ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह बेसुध हो गई। सुबह नींद खुली तो सामने बड़ी बहन का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटक रहा था। बेटी की बताई जगह पर जब परिजन पहुंचे तो किशोरी का शव लटका मिला।

अधिकारी बोले
पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छोटी बहन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही बड़ी बहन की मौत का कारण पता चलेगा। घटना की तह तक पहुंचने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। -कमलेश बहादुर, एसपी मऊ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed