{"_id":"69c42e30adfe479ead003b84","slug":"sir-i-dont-want-good-marks-just-pass-me-mau-news-c-295-1-svns1028-142875-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सर, अच्छे नंबर नहीं चाहिए, केवल पास कर दीजिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सर, अच्छे नंबर नहीं चाहिए, केवल पास कर दीजिए...
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षार्थियों की भावनात्मक और अजीबोगरीब अपील सामने आ रही हैं। सवालों के जवाब के साथ लिखी गई इन अपीलों ने परीक्षकों को हैरान कर दिया है।
विज्ञान विषय की उत्तरपुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा था कि सर जी अच्छे नंबर नहीं चाहिए, केवल पास कर दीजिए...। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। 2194 परीक्षकों के सापेक्ष 1191 परीक्षकों ने 40791 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित उप प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी काॅलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र और नेहरु इंटर काॅलेज और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना में 777 के सापेक्ष 345 परीक्षकों ने 14698 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में 653 के सापेक्ष 426 परीक्षकों ने 9384 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
तालीमुद्दीन इंटर कॉलेेज में 382 परीक्षकों के सापेक्ष 210 परीक्षकों ने 9161 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीएवी इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 210 परीक्षकों ने 7548 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
Trending Videos