{"_id":"6a3589ba912dd87912062d6b","slug":"tazia-height-must-not-exceed-12-feet-dm-mau-news-c-295-1-svns1028-147336-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से अधिक न हो : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से अधिक न हो : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि मोहर्रम के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ताजिया की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। साथ ही उन्होंने किसी भी नई परंपरा को शुरू न करने की अपील की।
बैठक में सदस्यों ने मोहर्रम जुलूस मार्गों से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे। उन्होंने सड़क अवरोधों को हटाने, सुरक्षित विद्युत तार लगाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। नालियों पर पटिया लगाने और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने समस्याओं के निराकरण और प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अधिकारियों को चिह्नित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।