{"_id":"6a358a0dfb3cb6aca10f6a72","slug":"ten-days-left-for-undergraduate-first-semester-admissions-not-even-15-percent-of-seats-filled-mau-news-c-295-1-svns1028-147299-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दस दिन बचे, 15 प्रतिशत भी नहीं भरीं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दस दिन बचे, 15 प्रतिशत भी नहीं भरीं सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की समय सीमा में 10 दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक महाविद्यालयों में 15 प्रतिशत सीटें भी नहीं भरी जा सकी हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से दूसरी बार समय सीमा बढ़ाई गई है, लेकिन प्रवेश की गति नहीं पकड़ सकी है। जिले में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन राजकीय, चार सहायता प्राप्त और 150 मान्यता प्राप्त महाविद्यालय संचालित हैं।
विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित है, लेकिन महाविद्यालयों में प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। प्राचार्यों की मानें तो सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के चलते छात्र परंपरागत कोर्स की बजाय प्रोफेशनल कोर्स की ओर रुझान कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में सबसे अधिक छात्र संख्या वाले डीसीएसके पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की 1850 सीटें हैं, जिनमें से अब तक केवल 304 सीटों पर ही प्रवेश हो सका है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
इसी तरह मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुड़ी में बीए की 160 सीटों के सापेक्ष 48 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। प्राचार्य डॉ. निर्मला सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि छात्र परंपरागत कोर्स के बजाय प्रोफेशनल कोर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं और सेमेस्टर प्रणाली का भी असर पड़ रहा है।
सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी में बीए और बीएससी की 650 सीटों के सापेक्ष केवल 50 सीटों पर ही प्रवेश हो सका है। प्राचार्य डॉ. वंदना पांडेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में 814 सीटों के सापेक्ष 170 ऑनलाइन आवेदन आए हैं, लेकिन अभी तक 70 विद्यार्थियों ने काउंसलिंग कराई है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रह्लाद राम ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
राजकीय महाविद्यालय हृदयपट्टी में 500 सीटों के सापेक्ष मात्र 20 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा है।
महाविद्यालय का नाम
कुल सीटें
प्रवेश/स्थिति
डीसीएसके पीजी कॉलेज
1850
304
मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज, भुड़सुड़ी 160
48
सर्वोदय पीजी कॉलेज, घोसी
650
50
संत गणिनाथ रा. महाविद्यालय, मु. गोहना 814
70 की काउंसलिंग
राजकीय महाविद्यालय, हृदयपट्टी 500
20 ऑनलाइन आवेदन