{"_id":"69b99b5f6400ea65f3044816","slug":"the-list-of-top-10-criminals-of-all-police-stations-was-presented-the-dm-reviewed-it-mau-news-c-295-1-mau1002-142427-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सभी थानों के टॉप-10 अपराधियों की सूची पेश की, डीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सभी थानों के टॉप-10 अपराधियों की सूची पेश की, डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित वादों के निस्तारण और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान 12 थानों द्वारा पेश की गई टॉप 10 अपराधियों की सूची की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो अपराधी जमानत पर बाहर हैं, उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
यदि वे पुन: अपराध में संलिप्त पाए जाते हैं, तो तत्काल उनकी जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। कहा कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाए।
चिह्नित अपराधियों और माफिया के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में कार्रवाई तेज की जाए। रात के समय गश्त और पुलिस पिकेट को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा।
अभियोजन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सरकारी अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
पॉक्सो एक्ट और जघन्य अपराधों के मामलों में गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। सजा के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।
किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, जिला शासकीय अधिवक्ता, सभी क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos