पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two fire stations built at a cost of 19 crore lack staff and fire tenders as per standards.

Mau News: 19 करोड़ से बने दो फायर स्टेशन, मानक के अनुसार कर्मचारी और दमकल वाहन नहीं मिले

Tue, 07 Jul 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two fire stations built at a cost of 19 crore lack staff and fire tenders as per standards.
अमिला में नौ करोड़ रुपये और मधुबन में 10 करोड़ रुपये की लागत से अग्निशमन विभाग के प्रशासनिक एवं आवासीय भवन करीब डेढ़ वर्ष पहले बनकर तैयार हुए। 19 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मानक के अनुसार तैनाती के लिए विभाग को पर्याप्त कर्मचारी नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर 48 के सापेक्ष केवल 21 दमकलकर्मियों की तैनाती है, जिन पर 14 लाख की आबादी को आग से बचाने की जिम्मेदारी है। दमकल वाहन भी पर्याप्त नहीं हैं। चार तहसीलों में 16 के सापेक्ष केवल 11 दमकल वाहन हैं। बहुमंजिला इमारतों में आग से बचाव के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्य फायर स्टेशन सहित अन्य तीन तहसीलों में 61 दमकलकर्मी तैनात हैं। जिले में 10 के सापेक्ष केवल चार चालक तथा 73 के सापेक्ष 48 फायरमैन तैनात हैं। नियमानुसार अग्निशमन विभाग में चालकों के 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल चार पर ही तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरमैन के 73 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 48 तैनात हैं। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल एक पर ही तैनाती है। बीते 28 फरवरी को एक अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। लीडिंग फायरमैन के 10 पद स्वीकृत हैं, जिनमें सात पर तैनाती है।
नियमानुसार एक फायर स्टेशन पर एक अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, दो लीडिंग फायरमैन, दो चालक, 16 फायरमैन, एक एएसआईएम, एक कुक और एक सफाईकर्मी की तैनाती होनी चाहिए।
वर्तमान में मुख्य फायर स्टेशन पर 4,500 लीटर क्षमता के दो बड़े फायर टेंडर, 750 लीटर क्षमता का एक एक्सक्यूआरटी, एक वाटर मिस्ट, दो बोलेरो कैंपर (जिनमें पोर्टेबल पंप रखा जाता है, जिससे तालाब या नहर से पानी भरा जाता है) तथा एक फायर बुलेट उपलब्ध है।
मधुबन फायर स्टेशन पर 2,500 लीटर क्षमता का एक और 4,500 लीटर क्षमता का एक फायर टेंडर है। अमिला फायर स्टेशन पर 4,500 लीटर क्षमता का एक फायर टेंडर तथा एक बोलेरो कैंपर है। मुहम्मदाबाद गोहना फायर स्टेशन पर 4,500 लीटर क्षमता के दो फायर टेंडर हैं।

कोट---
वर्तमान में मानक के अनुसार जिले में पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। अब तक इस तरह की कोई बड़ी घटना नहीं हुई, जिसमें उपलब्ध दमकल वाहन कम पड़े हों। यदि कर्मचारियों की और तैनाती होती तो कार्य करना और आसान होता। - के. वर्मा, सीएफओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article