सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Politics BJP could not won on Sadar seat from 1996 to 2022 occupied by Bahubali Mukhtar ansari

UP Politics: सदर सीट पर भाजपा नहीं खिला सकी कमल, 1996 से 2022 तक इस सीट पर बाहुबली मुख्तार का कब्जा रहा

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

Abbas Ansari News: अब्बास अंसारी को सजा मिलने के बाद जिले में राजनीति काफी गरमा गई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गठबंधन कर यह सीट सुभासपा को दी थी। भाजपा लहर में गठबंधन प्रत्याशी ने मुख्तार अंसारी को टक्कर तो दी लेकिन जीत नहीं सका।

विज्ञापन
UP Politics BJP could not won on Sadar seat from 1996 to 2022 occupied by Bahubali Mukhtar ansari
अब्बास अंसारी कोर्ट में जाते हुए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UP Politics: मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट को बीते ढाई दशक से पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट का दर्जा प्राप्त है। 1996 से 2022 तक इस सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी का कब्जा रहा है। 1980 में भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक मऊ सदर में कमल नहीं खिला।

Trending Videos


चुनावी आंकड़ों को देखें तो भाजपा यहां दूसरे नंबर पर रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन से अल्ताफ अंसारी इस सीट से मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। भाजपा-सुहेलदेव पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी को दूसरा स्थान मिला था। इस सीट पर मुख्तार अंसारी के दबदबे की बात करें तो वह 1996 से 2022 तक 5 बार विधायक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी पहली बार 1996 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव जीता था। 2002 और 2007 में निर्दलीय चुनाव जीतने में सफल रहा। चौथी बार 2012 में कौमी एकता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीता था। 2017 में उसने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और मऊ सदर सीट से विजेता बना था।

सदर सीट पहले कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ थी। यहां के मतदाताओं ने कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, जनता पार्टी, बसपा और निर्दल को भी मौका दिया है, लेकिन भाजपा को हमेशा ही निराशा हाथ लगी है। हालांकि भाजपा कमल खिलाने के लिए कई प्रयोग कर चुकी है।

मुस्लिम वोट बनते हैं जीत का आधार
मऊ सदर विधानसभा में जीत का सबसे बड़ा आधार मुस्लिम मत होता है। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार सदर विधानसभा के जातिगत समीकरण में मुस्लिम मतों की संख्या करीब 1.70 लाख है। अनुसूचित जाति 91 हजार, यादव 45 हजार, राजभर 50 हजार तो चौहान मतों की संख्या 45 हजार के करीब है। क्षत्रिय मतों की संख्या करीब 20 हजार तो ब्राह्मण मत सात हजार के करीब हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 4,77,298 है। इसमें पुरुष 251781 जबकि महिला 2,25,487 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed