{"_id":"694598829f55e7952f037b3b","slug":"voter-revision-process-public-awareness-of-democracy-mau-news-c-295-1-svns1028-137986-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का जनजागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का जनजागरण
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक भुजौटी स्थित एक पैलेस में हुई।इसमें मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सदर विधानसभा की समीक्षा हुई। संयोजक, विधानसभा संयोजक मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1 के साथ संवाद किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का जनजागरण है। एसआईआर केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया को प्रमाणिक बनाने की आधारशिला है। कहा कि संगठनात्मक तालमेल, तकनीकी दक्षता, मॉनिटरिंग और सतत जनसंपर्क से यह अभियान जन-जन का अभियान बना है। उन्होंने कहा कि बीएलए-1, बीएलए-2 तथा बूथ प्रवासी को समन्वय और कार्य विभाजन के साथ बूथ अध्यक्षों को साथ लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की रणनीति बनाकर काम करना है। संपर्क, सत्यापन और सूचना के आदान-प्रदान से अभियान में पारदर्शिता और प्रमाणिकता आएगी।
जिले के प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रमाणिक तथा सत्यापित मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने समस्या आने पर जिम्मेदार लोगों से समाधान कराना है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता को प्रमाणिक मतदाता सूची से लोकतंत्र की मजबूती के लिए भूमिका सुनिश्चित करनी है। बैठक में सुनील कुमार गुप्ता, मुन्ना दुबे, प्रवीण कुमार गुप्त, संजय वर्मा, अशोक सिंह आदि रहे।
Trending Videos