{"_id":"69f259ff7cd1d2ffc7060d97","slug":"warning-letters-issued-against-the-principals-of-28-secondary-schools-mau-news-c-295-1-mau1001-144746-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 28 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 28 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ के क्रियान्वयन में 28 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही सामने आई है। जिले के 28 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में क्लब गठन की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है।
शासन से हुई समीक्षा में जिले की खराब प्रगति पर महानिदेशक ने नाराजगी व्यक्त की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह 28 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी किया है।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। केंद्र सरकार की ओर से ‘ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ाना तथा पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना है।
विभाग की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों को ईको क्लब का गठन करने के साथ ही उसका नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 तक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन जिले के 28 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों ने पोर्टल पर नोटिफिकेशन अपलोड नहीं किया है। शासन स्तर से हुई समीक्षा में जिले की खराब प्रगति सामने आई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के 28 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी पत्र जारी किया है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि 30 अप्रैल तक पोर्टल पर नोटिफिकेशन अपलोड न होने की स्थिति में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos