फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 Kanwariyas injured in separate incidents.

Meerut News: अलग-अलग हादसों में 11 कांवड़िया घायल

Sun, 09 Aug 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
11 Kanwariyas injured in separate incidents.
दौराला - हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियां। स्रोत: संवाद
- दिल्ली-दून हाईवे पर हुए हादसे, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में हरिद्वार जल लेने जा रहे और जल लेकर लौट रहे कई कांवड़िये घायल हो गए। अधिकांश हादसे अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुए। पुलिस ने घायलों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे नोएडा सेक्टर-22 निवासी बाइक सवार पिंटू और उसका साथी सकौती ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। जल लेने जा रहे बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी बाइक सवार राहुल को मटौर कट पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राहुल घायल हो गए। इसी स्थान पर दिल्ली के शाहदरा निवासी बाइक सवार नवीन कुमार भी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने दौराला सीएचसी पहुंचाया। सिवाया टोल प्लाजा के पास दिल्ली के हर्ष विहार निवासी बाइक सवार कांवड़िये परीक्षित कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दिल्ली के नांगलोई निवासी राजकुमार की बाइक में मटौर कट के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार राजकुमार की पत्नी सविता और बेटी सिमरन घायल हो गईं। पुलिस ने मां-बेटी को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। हरिद्वार से पैदल जल लेकर आ रहे पश्चिम बंगाल निवासी कांवड़िया शुभम को दादरी फ्लाई ओवर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। पुलिस ने शुभम को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के डीएलएफ निवासी ओमकार अपने साथी रामपुरी निवासी झंडू सिंह के साथ बाइक से हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान वलीदपुर कट के पास अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। हरिद्वार जा रहे दिल्ली के कृष्णानगर, गीता कॉलोनी निवासी बाइक सवार कांवड़िया जयराम को मोदीपुरम फेस-द्वितीय के सामने अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल जयराम को पुलिस ने दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सभी को उपचार दिलाया गया।

दौराला - हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियां। स्रोत: संवाद

दौराला - हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियां। स्रोत: संवाद

दौराला - हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियां। स्रोत: संवाद

दौराला - हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियां। स्रोत: संवाद

दौराला - हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियां। स्रोत: संवाद

दौराला - हाईवे पर हादसे में घायल कांवड़ियां। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed