{"_id":"6a3e842b7a139aab370398d3","slug":"a-ceremonial-procession-featuring-a-kalash-yatra-was-taken-out-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106014-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कलश यात्रा के साथ निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कलश यात्रा के साथ निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
दौराला - रुहासा गांव में देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई शोभायात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मां काली व राम दरबार की मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मां काली एवं राम दरबार की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। शुरुआत कलश यात्रा एवं शोभायात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंग गया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने स्वागत किया गया।
समाजसेवी केपी जाटव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से मां काली एवं राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशीष चौधरी उर्फ बॉबी, दीपक, रजनीश, जयवीर, सोनू, चंद्रपाल, नरेंद्र, सहंदर, कटार सिंह, राजू और कंवरपाल आदि का सहयोग रहा।