{"_id":"696b0ec8df44fe2ed4017e4d","slug":"a-mother-committed-suicide-along-with-her-children-in-saharanpur-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अपनों के झगड़ों में मासूमों की सांसें हो रहीं खामोश, मां और दो बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अपनों के झगड़ों में मासूमों की सांसें हो रहीं खामोश, मां और दो बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया
रोशन गिरि, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Jan 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार
अपनों के झगड़ों में मासूमों की सांसें खामोश हो रहीं हैं। जिंदगी में ठीक से कदम नहीं रख पा रहे हैं। होश संभालने से पहले जान ले ली। सहारनपुर में हुई मां और दो बच्चों की मौत से पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
मनीता और उसके दोनों बच्चों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अपनों से परिवार बनता है, परिवार से समाज, लेकिन परिवारों की नींव दरक रही है। रिश्तों में लगाव की कड़ियां टूट रही हैं। यही वजह है कि मां-बाप ही अपने बच्चों की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। वह जिंदगी में ठीक से कदम भी नहीं रख पाए। होश संभालने से पहले ही उनकी जान ले ली गई।
गागलहेड़ी में मां, बेटा व बेटी संग जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर कर दिया है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
Trending Videos
गागलहेड़ी में मां, बेटा व बेटी संग जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर कर दिया है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
गुस्सा आए तो अकेले में न रहें
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन तिवारी ने बताया कि आत्महत्या करना विकल्प नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वह दोस्त, माता-पिता, रिश्तेदार या फिर अपने खास परिचितों से बात शेयर करनी चाहिए। बातों को शेयर करेंगे तो काफी हद तक उसका हल भी निकल जाता है।

ऐसे समय में यह जरूरी है कि जिन्हें गुस्सा अधिक आता है, वह अकेले में न रहें। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते हैं, लेकिन अपना धैर्य न खोएं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला हमेशा के लिए दुखदाई बन जाता है। समय पर चिकित्सक को भी दिखाना चाहिए। काउंसलिंग भी कराए।
केस एक
पति ने पत्नी और तीन मासूमों की ली थी जान
22 मार्च 2025 को गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा निवासी भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटे देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। तीन बच्चों की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि पत्नी ने घटना के तीसरे दिन चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ा था। इसके बाद हत्यारोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया था।

केस दो
तीन बच्चों संग दंपती ने निगला जहरीला पदार्थ
13 जनवरी 2025 को देहात कोतवाली क्षेत्र के नंदी फिरोजपुर निवासी विकास और उसी पत्नी रजनी ने गागलहेड़ी में देहरादून हाईवे पर बेटी परी, पलक और बेटे विवेक संग जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें पत्नी रजनी और बेटे विवेक की मौत हो गई थी।

यह था पूरा मामला
सहारनपुर के गागलहेड़ी इलाके के बलियाखेड़ी गांव में मनीता (30), उसकी छह साल की बेटी नित्या और तीन साल के बेटे कार्तिक जाहरवीर महाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में मिले। उनके पास सल्फास की खाली शीशी पड़ी थी।

अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है।
थाना जनकपुरी के गांव मोहद्दौनपुर निवासी मनीता की शादी साल 2018 में बलियाखेड़ी निवासी नीटू के साथ हुई थी। नीटू मजदूरी करता है। मनीता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही मनीता की पति के अलावा ससुराल वालों से भी अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह छत पर बने शौचालय के इस्तेमाल को लेकर मनीता का ससुराल पक्ष से विवाद हुआ, जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गई।
देर शाम ग्रामीणों ने मनीता और उसके दोनों बच्चों को गांव के बाहर जाहरवीर म्हाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। मनीता के भाई जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।