सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agneepath scheme Protest: Outrage among youth, advocates have protested in court but police officers alert

Agneepath scheme Protest: युवाओं में बढ़ रहा आक्रोश, अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
सार

युवाओं में अग्निपथ योजना के विरोध में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं अधिवक्ताओं ने भी कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। उधर, पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

Agneepath scheme Protest: Outrage among youth, advocates have protested in court but police officers alert
वकीलों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। सियासी दल भी विरोध में उतर आए हैं। शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर विरोध जताया। वहीं, आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने भी कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। वहीं, बढ़ते आक्रोश को देखते हुए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, सिवाया टोल प्लाजा से लेकर स्टेशनों तक पुलिस प्रशासन की टीमें अलर्ट रहीं। खुफिया टीमें भी निगरानी कर रही हैं।

Trending Videos


कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में रालोद कार्यकर्ताओं ने दो घंटे के लिए मौन रखा। उन्होंने केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि की कामना भी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि सेना भर्ती की नई नीति युवाओं के साथ धोखा है। इससे किसी भी युवा का भला होने वाला नहीं है। केंद्र सरकार को तत्काल योजना को वापस लेना चाहिए और रुकी हुई भर्तियों को दोबारा शुरू कराना चाहिए। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) संगीता दोहरे ने कहा कि ऐसी नीति तत्काल वापस होनी चाहिए। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, डॉ. मैराजुद्दीन, मनीषा अहलावत, सुनील रोहटा, डॉ राजकुमार सांगवान, कुलदीप उज्ज्वल, राजीव बालियान, नरेंद्र खजूरी, पूर्व विधायक विनोद हरित, राजेंद्र जानी, विनय मल्लाहपुर, रणवीर दहिया, शोहराब ग्यास, अशोक चौधरी, मनदीप सिंह बिंद्रा, रोहित जाखड़, ऐनुद्दीन शाह, आतिर रिजवी, जिला पंचायत सदस्य अजीत प्रताप, सचिन चौधरी, संजय चौधरी, फुरकान अलवी, प्रशांत चौधरी, आरती मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात : अंकुश चौधरी
कलक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। चौधरी ने कहा कि सेना में चार साल के ही सेवाकाल से युवाओं को हताशा ही मिलेगी। ऐसी नीति वापस लेनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मदन सिंह मान, कुलदीप त्यागी, संजय गुप्ता, मनोज  शर्मा, कारण  अग्रवाल देश वीर सिंह, बबली देवी, बंटी जाटव, मनोज राणा, करतार यादव, यासीन मलिक, आनंद दुआ, वैभव मलिक, अमित कुमार, रियाजुद्दीन एहसान भारती, अमित बागड़ी, परवीन वालिया, नवनीत सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट

पुलिस हिरासत में युवाओं से मारपीट पर रोष जताया
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की मेरठ इकाई से जुड़े अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूूस निकाला। उन्होंने पथराव, आगजनी और पुलिस हिरासत में युवाओं की पिटाई की घटनाओं पर रोष जताया। राज्य सचिव ब्रजवीर सिंह ने कहा कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। राजकुमार गुर्जर ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुनेश त्यागी ने कहा कि पथराव करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई हो और क्षतिपूर्ति कराई जाए। परवेज आलम सहित अन्य ने पुरानी भर्ती नीति की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अब्दुल जब्बार खान, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद राशिद, नाथी सिंह, महेंद्र सिंह, जुल्फीकार, जर्रार अहमद, जावेद खान, कय्यूम अली, आफाक खान, कुलविंदर सिंह, जावेद गाजी, जीपी सलोनिया, धर्म सिंह सत्याल, सत्येंद्र सिंह, परवेज आलम, सरताज गाजी, चौधरी सरताज, आजम जमीर सहित अन्य शामिल रहे।

प्रदर्शन की थी सूचना, अलर्ट रही फोर्स
अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को सिवाया टोल प्लाजा, दौराला और सकौती रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन की सूचना मिली। इसके चलते पुलिस फोर्स को तैनात कर यहां नियमित निगरानी कराई गई। हालांकि प्रदर्शनकारियों के न पहुंचने पर यहां तैनात टीमों ने राहत की सांस ली।

20 को दिल्ली कूच करेंगे युवा
अग्निपथ योजना के विरोध में काफी संख्या में जिले के युवा हाईवे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को जाम करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली कूच करेंगे। ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद खुफिया टीमें अलर्ट हो गईं। उन पर नजर रखने के लिए शनिवार को भी परतापुर और मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन, परतापुर तिराहा और एक्सप्रेसवे पर फोर्स और दमकल टीमों को अलर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed