फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of discharging contaminated dairy water into a pond; fish died.

Meerut News: डेयरी का दूषित पानी तालाब में छोड़ने का आरोप, मछलियां मरीं

Sun, 12 Jul 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Allegation of discharging contaminated dairy water into a pond; fish died.
लावड़ - खरदौनी गांव में तालाब में मरीं पड़ी मछलियां। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़ (मेरठ)। खरदौनी में डेयरी का दूषित पानी तालाब में छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए एक मत्स्य पालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि दूषित पानी के कारण तालाब में पाली गई मछलियां मर गईं, जिससे उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गांव निवासी अनुज कुमार ने लावड़ चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने खसरा संख्या 324 स्थित तालाब मत्स्य पालन के लिए किराए पर लिया हुआ है। इसी व्यवसाय से उसके परिवार का भरण-पोषण होता है। आरोप है कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान एक डेयरी संचालक ने अपनी डेयरी का गंदा और दूषित पानी तालाब में बहा दिया। शनिवार शाम वह तालाब पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में मछलियां पानी की सतह पर मृत अवस्था में तैरती मिलीं।
विज्ञापन

अनुज का आरोप है कि दूषित पानी के कारण तालाब में मौजूद लगभग सभी मछलियां मर गईं, जिससे उसे करीब तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डेयरी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed