{"_id":"69c3f2285e63427be70ad22c","slug":"ambe-tu-hai-jagdambe-kaali-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1142063-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली...
विज्ञापन
विज्ञापन
- जयदेवी नगर स्थित गोल मंदिर में माता की चौकी का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जयदेवी नगर स्थित गोल मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली...जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। भक्तों ने माता की भव्य झांकी का भी दर्शन किया।
ट्रस्टी राजीव गौड़ और मनीषा गौड़ ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। भोला निराला एंड पार्टी ने माता के भजन गाए। सायंकाल सात बजे महाआरती पंडित दिलीप शुक्ला ने की। इस अवसर पर मनोज शर्मा, शिवशंकर कौशिक, आशीष चौरसिया, मनोज अग्रवाल, देश अरोड़ा, जतिन गोयल आदि मौजूद रहे।
उधर, जागृति विहार और सिटी स्टेशन रोड पर मनसा देवी मंदिर में महिलाओं ने मां की आरती और पूजन किया। मां को शृंगार का सामान अर्पित किया गया। सदर दक्षिणेश्वरी भद्रकाली मंदिर में भी सप्तमी पर महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बुढ़ाना गेट भूतेश्वरनाथ मंदिर में दीपक शर्मा ने पूजन और मंदिर समिति द्वारा कीर्तन किया गया। भाटवाड़ा दुर्गा मंदिर में महाआरती और पूजन पंडित विकास शर्मा द्वारा किया गया।
Trending Videos