सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bodybuilder Dies After Stabbing His Own Thigh Following Dispute with Brother

आत्महत्या: जिस सुडौल और फिट शरीर पर था गुरूर, वही बना मौत की वजह, गुस्से में खुद की जांघ में चाकू मारा, मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के लावड़ कस्बे में भाई से फोन पर विवाद के बाद 28 वर्षीय बॉडी बिल्डर ने गुस्से में अपनी जांघ पर चाकू मार लिया। नस कटने से अधिक खून बहने के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Meerut: Bodybuilder Dies After Stabbing His Own Thigh Following Dispute with Brother
बॉडी बिल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र निवासी युवक को अपने जिस सुडौल और फिट शरीर पर गुरूर था वही उसकी मौत की वजह बन गया। भाई से फोन पर हुए विवाद के बाद 28 वर्षीय बॉडी बिल्डर ने गुस्से में अपनी ही जांघ पर चाकू से वार कर लिया। नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार यदि सलमान के शरीर पर चर्बी होती तो उसकी जान बच सकती थी।

Trending Videos


भाई से फोन पर विवाद के बाद उठाया कदम
एएसपी बजरंग प्रसाद के अनुसार लावड़ कस्बे की जामा मस्जिद के पास रहने वाले सलमान का गुरुवार सुबह अपने बड़े भाई इमरान से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर सलमान ने आवेश में आकर अपनी ही जांघ पर चाकू से कई वार कर लिए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LPG Crisis: गैस किल्लत का डर, एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ लंबी कतारें, प्रशासन बोला संकट नहीं, OTP का इंतजार करें

नस कटने से हुआ अत्यधिक रक्तस्राव
चिकित्सकों के मुताबिक जांघ में दिल तक खून पहुंचाने वाली मुख्य नस कट जाने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। यही वजह रही कि समय रहते इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

क्षेत्र के उभरते खिलाड़ी थे सलमान
सलमान लावड़ कस्बे में पोल्ट्री फार्म का संचालन करते थे। इसके साथ ही वह क्षेत्र के एक जाने माने बॉडी बिल्डर भी थे। फिटनेस के प्रति समर्पित सलमान ने कई जिलों में आयोजित बॉक्सिंग और फिटनेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और कई पदक जीतकर कस्बे का नाम रोशन किया था।

वह अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। परिवार अभी छोटे भाई की कुछ वर्ष पहले हुई मौत के सदमे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सलमान की शादी चार वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी आयशा से हुई थी। उनके परिवार में एक साल की बेटी और 25 दिन का मासूम बेटा है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी और मां सुल्ताना बेसुध हो गईं। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार
घटना की सूचना मिलने पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरने की औपचारिकता पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed