सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid Milan Program in St. Joseph Girls College Disrupted by Bajrang Dal Activists, Several Students Fell Sick

Meerut: राम नवमी पर संत जोसफ गर्ल्स कॉलेज में ईद मिलन कार्यक्रम, हंगामा व भगदड़, कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

सरधना में संत जोसफ गर्ल्स कॉलेज का ईद मिलन कार्यक्रम बजरंग दल के हंगामे की वजह से रद्द करना पड़ा। कई छात्राएं घबराहट में बेहोश हुईं, पुलिस और एसपी मौके पर पहुंचे।

Eid Milan Program in St. Joseph Girls College Disrupted by Bajrang Dal Activists, Several Students Fell Sick
स्कूल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के सरधना में संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामे के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रद्द करना पड़ा।

Trending Videos


हंगामा और छात्राओं की तबीयत
कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई छात्राएं घबराहट के कारण बेहोश हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया गया कि कॉलेज में छात्राएं और स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसी दौरान बजरंग दल से जुड़े कुछ लोग कॉलेज पहुंचे और रामनवमी के अवसर पर अवकाश होने की बात कहते हुए कार्यक्रम का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आत्महत्या: जिस सुडौल और फिट शरीर पर था गुरूर, वही बना मौत की वजह, गुस्से में खुद की जांघ में चाकू मारा, मौत 

प्रशासन और पुलिस ने संभाली स्थिति
हंगामे के चलते कॉलेज प्रशासन को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद शिक्षकों और स्टाफ ने छात्राओं को संभालते हुए प्राथमिक उपचार दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बाद में एसपी देहात अभिजीत कुमार भी कॉलेज पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed