सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Long Queues at Gas Agencies in Meerut Amid Shortage Fears, Administration Denies Crisis

LPG Crisis: गैस किल्लत का डर, एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ लंबी कतारें, प्रशासन बोला संकट नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में गैस किल्लत की आशंका के चलते गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने जिले में घरेलू गैस की किसी भी तरह की कमी से इनकार किया है।

Long Queues at Gas Agencies in Meerut Amid Shortage Fears, Administration Denies Crisis
गैस की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू गैस किल्लत को लेकर लोगों के अंदर समाया डर निकल नहीं पा रहा है। गुरुवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेकर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि जिला प्रशासन ने एक बार फिर जिले में गैस की कमी से इन्कार किया है।

Trending Videos


जिले में 83 गैस एजेंसियों पर लगभग 9.60 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। युद्ध के असर का आलम यह है कि दिन निकलने के साथ ही एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ कतारें लग जा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इस समय कॉमर्शियल गैस की सप्लाई का बंद होना। ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर ओटीपी सत्यापन के बाद ही घरेलू गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। इसके बाद भी गैस एजेंसियों के बाहर से भीड़ नहीं हट पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव

गैस की कालाबाजारी में लिप्त एजेंसियों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। गुरुवार को भी नौचंदी मैदान में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर भी लोगों की भीड़ रही। शारदा सड़क स्थित एजेंसी के बाहर भी लोग लाइन लगाए रहे।

जिलापूर्ति विभाग केे अफसरों के मुताबिक सरकार की ओर से अनुमति प्राप्त संस्थाओं को ही 20 प्रतिशत गैस दी जा रही है। घरेलू गैस को लेकर किसी तरह का कोई संकट नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से कई बार कहा जा चुका है कि घरेलू गैस का कोई संकट नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि गैस की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। शिकायत के बाद कार्रवाई की जा रही है।

बिना ओटीपी सत्यापन के ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी कराकर कालाबाजारी
गैस को लेकर हो रही परेशानी के बीच बिना बुकिंग कराए ही उपभोक्ताओं पर सिलिंडर सप्लाई के मैसेज पहुंच रहे हैं। मवाना खुर्द निवासी घरेलू गैस उपभोक्ता माया त्यागी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर मवाना कस्बे की गैस एजेंसी दिगंबर एंटरप्राइजेज की शिकायत की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी संचालक द्वारा हमारे बिना बुकिंग कराए, बिना गैस कनेक्शन किताब के और बिना ओटीपी सत्यापन के बिलिंग सिलिंडर बेच दिया। जबकि हम दो साल से गाजियाबाद में सपरिवार रह रहे हैं। एजेंसी की ओर से यह कार्य कई महीनों से किया जा रहा है।

कोई सिलिंडर बुक ही नहीं कराया गया। उसके बाद भी बुकिंग करके सिलिंडर अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। सीएम पोर्टल पर इस शिकायत की जांच मेरठ के जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी गई है। इससे पहले कंकरखेड़ा में बिना ओटीपी सत्यापन के गैस एजेंसी के हॉकर की ओर से सिलिंडर अवैध रूप से बेचने पर पूर्ति विभाग कार्रवाई कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed