सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Light Drizzle Brings Relief as Clouds Cover the Sky, Pleasant Weather Prevails

West UP Weather: सुबह रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

सुबह बादलों के बीच हल्की रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को फिर बारिश होने की संभावना है।

Light Drizzle Brings Relief as Clouds Cover the Sky, Pleasant Weather Prevails
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शुक्रवार सुबह आसमान में बादलों का डेरा रहा और कई इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली।

Trending Videos


सुबह बादल और हल्की बारिश
शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की रिमझिम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई, लेकिन बीच-बीच में चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। इससे लोगों को मार्च के आखिर में बढ़ रही गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LPG Crisis: गैस किल्लत का डर, एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ लंबी कतारें, प्रशासन बोला संकट नहीं, OTP का इंतजार करें 

अगले दो दिन मौसम रहेगा मिला जुला
मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मार्च को मौसम का असर मिला जुला बना रहेगा। इस दौरान कभी धूप तो कभी बादल छाने की स्थिति बनी रह सकती है। 30 और 31 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही बारिश
बारिश और हवा के असर से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय मौसम ज्यादा राहत भरा महसूस हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की हल्की बारिश गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और फसलों की बढ़वार में मदद मिलती है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि सुबह के समय हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। दिन में हवा चलती रहेगी और एक दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। 30 और 31 मार्च के साथ 1 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed