सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Western Disturbance Active, Rain Likely Today in West UP

West UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सार

West UP Weather: वेस्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलने के आसार हैं। शुक्रवार से कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

West UP Weather: Western Disturbance Active, Rain Likely Today in West UP
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेस्ट यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: भड़काऊ भाषण मामला: शौकत अली का विवादों से पुराना नाता, फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर, तलाश तेज 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का असर बढ़ा, तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी
बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। दिन और रात दोनों के तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि शाम के समय आसमान में बादल छाने और हल्की हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

बारिश से मिलेगी राहत
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

फसलों के लिए अनुकूल मौसम
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश गेहूं, सरसों और सब्जी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खासकर गेहूं की फसल में दाना भरने की प्रक्रिया के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।

तापमान और वायु गुणवत्ता
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 131 दर्ज किया गया। गंगानगर में 134, जयभीम नगर में 128, पल्लवपुरम में 131, बेगमपुल में 122 और दिल्ली रोड क्षेत्र में 124 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed