सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aslam Murder Case: Family Raises ‘Yogi Bhai Zindabad’ Slogans, Agrees to Burial After Assurance

असलम हत्याकांड: शव रखकर हंगामा, ‘योगी भाई जिंदाबाद’ के लगाए नारे, सीओ के आश्वासन के बाद दफीने के लिए माने पिता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के जैदी फार्म असलम हत्याकांड में मृतक के पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। योगी सरकार के समर्थन में नारे लगे। पुलिस आश्वासन के बाद दफीने को माने परिजन।

Aslam Murder Case: Family Raises ‘Yogi Bhai Zindabad’ Slogans, Agrees to Burial After Assurance
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित जैदी फार्म में स्क्रैप कारोबारी असलम की गोली मारकर हत्या के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा। पुरानी रंजिश में हुई इस हत्या के विरोध में मृतक के पिता इमरान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की।
Trending Videos


पिता बोले-योगी सरकार में मिलता है इंसाफ

मृतक के पिता इमरान ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाता। उन्होंने कहा, “जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक मैं अपने बेटे का शव दफन नहीं करूंगा। जिसने मेरे बेटे को मारा है, उसका भी एनकाउंटर होना चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने योगी भाई जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोगों ने भी उनके समर्थन में नारे लगाए।

शव रखकर लगाया जाम

इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


आश्वासन के बाद दफीने को माने परिजन

सीओ सिविल लाइन के आश्वासन के बाद मृतक के पिता और परिजन शव दफनाने के लिए राज़ी हुए। पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को दफीने के लिए घर भिजवाया।

आश्वासन के बाद दफीने को माने परिजन

सीओ सिविल लाइन के आश्वासन के बाद मृतक के पिता और परिजन शव दफनाने के लिए राज़ी हुए। पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को दफीने के लिए घर भिजवाया।
 

घर पहुंचते ही उमड़ी भीड़

असलम का शव घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दफीने से पहले पूरी गली में भीड़ रही। परिजनों और मृतक के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed