{"_id":"6988306350d065133908b3d4","slug":"meerut-trader-arrested-along-with-banned-drugs-worth-rs-55-lakh-in-tp-nagar-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: टीपीनगर में 55 लाख की प्रतिबंधित दवाओं समेत काराबोरी गिरफ्तार, पूरे शहर में की जा रही थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टीपीनगर में 55 लाख की प्रतिबंधित दवाओं समेत काराबोरी गिरफ्तार, पूरे शहर में की जा रही थी सप्लाई
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
दो थानों की पुलिस ने शेखो पेट्रोल पंप के पीछे स्थित गोदाम में छापा मारकर आरोपी तुषार गर्ग को गिरफ्तार किया। साथ ही दवाओं को जब्त कर लिया। इस गोदाम से दवा का भंडारण और वितरण किया जा रहा था।
दवाओं के गोदाम में छापा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
थाना टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े अवैध प्रतिबंधित दवा गोदाम का भंडाफोड़ हुआ है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में ऐसी दवाएं जब्त की गई हैं, जिनका नशे के रूप में दुरुपयोग किया जाता है। पुलिस ने 55 लाख रुपये की दवाओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
एसएसपी मेरठ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के निर्देशन में थाना टीपीनगर और थाना ब्रह्मपुरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। शेखो पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक किराए के गोदाम में छापा मारा। इस गोदाम में अवैध रूप से नशीली औषधियों का भंडारण और वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना की सत्यता की पुष्टि के लिए मौके पर औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार शर्मा को बुलाया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त तुषार गर्ग पुत्र पवन गर्ग, निवासी शिव शक्तिनगर सेक्टर-1, माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में ऐसी औषधियां बरामद की गईं, जिनका नशे के रूप में दुरुपयोग किया जाता है। जब्त की गई दवाओं की कुल एमआरपी लगभग 55 लाख रुपये है, जबकि अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में थाना टीपीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।