{"_id":"69ca1c24e9ac5ec954027d5f","slug":"baghpat-after-marrying-monalisa-the-family-broke-ties-with-farman-the-father-put-this-allegation-on-the-son-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मोनालिसा से शादी करने पर परिवार ने फरमान से नाता तोड़ा, पिता ने बेटे पर ही लगा दिया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मोनालिसा से शादी करने पर परिवार ने फरमान से नाता तोड़ा, पिता ने बेटे पर ही लगा दिया ये आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
महाकुंभ में माला बेचते हुए चर्चा में आई मोनालिसा ने बागपत के गांव पलड़ी निवासी फरमान से करीब 15 दिन पहले शादी की थी। पिता जाफर अली का कहना है कि अब हमारा फरमान से कोई रिश्ता नहीं है। फरमान कई बार फिल्म बनाने के नाम पर हमसे रुपये भी ले जा चुका है।
मोनालिसा, फरमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए चर्चाओं में आई मोनालिसा से शादी करने वाले बागपत के पलड़ी निवासी फरमान से परिवार वालों ने नाता तोड़ लिया है। फरमान से परिवार का कोई भी सदस्य बात नहीं कर रहा है। पिता जाफर अली ने साफ कहा कि हमारा उससे कोई नाता नहीं है।
Trending Videos
मोनालिसा से फरमान खान की मुलाकात छह महीने पहले मुंबई में अपने स्टूडियो में हुई थी। इसके बाद कई बार द डायरी ऑफ मणिपुर के सेट पर मिले। दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और केरल के मंदिर में शादी करने के बाद 11 मार्च को रजिस्टर्ड कराई। उनकी शादी विवादित हो गई, पहले मोनालिसा के परिवार वालों तो इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने आरोप लगाए।
इनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि मोनालिसा ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी आरोप लगा दिए।
इनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि मोनालिसा ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह दोनों की शादी को लेकर विवाद बढ़ने और परिवार वालों की मर्जी के बिना शादी करने पर फरमान से भी परिवार वाले अब कोई नाता नहीं रखना चाहते हैं। पिता जाफर अली ने कहा कि फरमान के शादी करने के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं किया। अब उससे कोई मतलब नहीं रखना चाहते हैं और नाता न रखने के लिए जल्द ही कागजी कार्रवाई भी करेंगे।
पहले हर महीने होती थी बात, हर साल लेकर जाता था रुपये
फरमान के पिता जाफर अली ने बताया कि पहले हर महीने फरमान से बात होती थी। वह साल या छह महीने में घर आता था, तब वह कहता था कि फिल्म बना रहा हूं और उसके लिए ही कई बार रुपये लेकर गया। अब उसने भी फोन नहीं किया और परिवार वाले भी उससे बात नहीं कर रहे हैं।
ये भी देखें...
UP: सियासी पारे से गर्म हुआ मेरठ का सकौती और दादरी, गूंजा मुजफ्फरनगर का नाम; ये बोले अखिलेश यादव