फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Basant Punchmi: Lakshmi will rain on Vasant Panchami of Maa Saraswati, Shehnai will play

Basant Punchmi: मां सरस्वती की वसंत पंचमी पर बरसेगी लक्ष्मी, बजेगी शहनाई, बैंड-बग्गी और DJ की बुकिंग फुल

Tue, 13 Feb 2024 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Feb 2024 11:17 AM IST
सार

वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे भी है। इसलिए शहर में 800 विवाह संस्कार होने जा रहे हैं। बाजार को 240 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है।

विज्ञापन
Basant Punchmi: Lakshmi will rain on Vasant Panchami of Maa Saraswati, Shehnai will play
बसंत पंचमी 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विद्या की देवी मां सरस्वती और धन लक्ष्मी के बीच छत्तीस का आंकड़ा माना जाता है, लेकिन वसंत पंचमी पर इन दोनों बहनों के बीच यह विरोधाभास खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल, वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे भी है। इसलिए शहर में 800 विवाह संस्कार होने जा रहे हैं। बाजार को 240 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। 

विज्ञापन


शादी समारोह को आकर्षक बनाने के लिए अब विवाह का खर्च भी बढ़ता जा रहा है। छोटी शादी जो पहले 10 से 15 लाख के बीच हो जाती थी, अब 30 लाख तक खर्च पहुंच गया है। बड़ी विवाह कार्यक्रम की कीमत 50 लाख  से शुरू होती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: BKU का किसान बंद, 16 को खेतों में काम नहीं करेंगे काम, मस्जिद की हौज में गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त होने के कारण दीपावली से पूर्व ही 80 प्रतिशत मंडप बुक हो गए थे। दिसंबर के बाद सभी मंडप पैक हो गए। मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि बैंड, बाजा, डीजे, कैटरिंग, फूडिंग, लाइटिंग सहित शॉपिंग आदि का अगर आंकड़ा निकालें आैर 800 शादियों का औसत खर्च 30 लाख माना जाए तो शहर में 240 करोड़ का अतिरिक्त कारोबार होगा। 

बैंड, बग्गी और डीजे बुकिंग फुल
14 फरवरी वेलेंटाइन डे पर विवाह संस्कार और वसंत पंचमी पर पतंगबाजी के चलते डीजे बुकिंग फुल हो गई हैं। डीजे संचालक राज ने बताया कि सुबह से रात तक बुकिंग हैं। दिन में पतंगबाजी के दौरान डीजे बजेंगे और रात्रि में शादी संस्कार में डीजे की धूम होगी। बैंड संचालक विकास शर्मा ने बताया कि बैंड की तीन शिफ्ट में रात्रि में बुकिंग हैं। इसके अलावा दिन में चढ़त और अन्य आयोजनों के लिए भी बुकिंग हैं।

Basant Punchmi: Lakshmi will rain on Vasant Panchami of Maa Saraswati, Shehnai will play
फूलों के दाम हुए दोगुना 
पुष्प विक्रेता फेज ने बताया कि विवाह सीजन के चलते पुष्प बहुत महंगे हो गए हैं। 15 रुपये किलो बिकने वाला गेंदे का फूल 50 रुपये किलो पार कर गया है। गुलाब का फूल 30 से 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये तक पहुंच गया है। पुष्प विक्रेता तरुण ने बताया कि फूलों पर बहुत अधिक महंगाई है।  

दूल्हा-दुल्हन पर 20 प्रतिशत खर्च
विवाह आयोजन में पूरे बजट का 20 प्रतिशत दूल्हा-दुल्हन पर खर्च होता है। इसके अतिरिक्त 80 फीसदी खर्च बैंक्वेट, कैटरिंग, उपहार आदि में खर्च होता है। इसकी शुरूआत घर की रंगाई पुताई से शुरू होकर सात फेरे के बाद लड़की की विदाई के बाद तक खर्च चलता है। इस बीच विवाह के कार्ड, आभूषण, साड़ी, लहंगा, फर्नीचर, रेडिमेड, जूते, खाद्यान्न, सजावटी, इलेक्टि्रक और इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की खरीदारी होती है।

Basant Punchmi: Lakshmi will rain on Vasant Panchami of Maa Saraswati, Shehnai will play
शादी - फोटो : Amar Ujala

चौथी कक्षा से दोस्ती, अब विवाह संस्कार
अक्षाली और आकर्ष निवासी शास्त्रीनगर का विवाह 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर हो रहा है। अक्षाली ने बताया कि वह चौथी कक्षा से दोस्त हैं। होने वाले पति सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। वह एमेजोन में प्रमोशन मैनेजर हैं। दोनों एक साथ ही एमपीएस स्कूल में पढ़े। दोस्ती के बाद माता-पिता की सहमति के बाद विवाह हो रहा है। 

शिवभक्तों का विवाह भी अनूठा
मर्सडीज कंपनी में सीनियर इंजीनियर अपूर्वा पटेल और दीपक की अरेंज मैरिज 14 फरवरी को रही है। दोनों ही शिव भक्त हैं। अमूमन लोग प्री फोटो शूट के लिए हिल स्टेशन पर जाते हैं। इन्होंने अपना प्री वेडिंग फोटो शूट बनारस में कराया। अब वसंत पंचमी विवाह के अबूझ मुहूर्त को देखते हुए विधि विधान से विवाह संस्कार होगा। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद भी बहुत सी प्लानिंग की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed