{"_id":"6382fe6af32a6b2236035228","slug":"bhupendra-chaudhary-says-if-we-keep-getting-blessings-of-the-public-this-time-also-we-will-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: उप चुनाव से पहले विपक्ष को झटका, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में कई नेता BJP में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: उप चुनाव से पहले विपक्ष को झटका, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में कई नेता BJP में शामिल
Sun, 27 Nov 2022 11:36 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:36 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के खतौली विधान सभा के उप चुनाव से पहले ही भाजपा ने विपक्ष पार्टीयों को झटका दिया है। उधर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में नये नेताओं की जॉइनिंग हुई है। जिस पर भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पार्टी पर बोलते हुए कहा है कि अब मौसम सुहावना है, गर्मी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा पार्टी के नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खतौली विधान सभा उप चुनाव से पहले ही भाजपा ने विपक्ष को झटका दिया है। साथ ही शवीर सिंह, सुदेश शर्मा समेत दर्जनों नेताओं ने भाजपा पार्टी में ज्वाइन कर ली हैं। ऐसे में विपक्ष चुनाव पार्टी के खिलाफ बहुत सी बात कह कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में रविवार सुबह सर्किट हाउस में दर्जनों नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा खतौली की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है, इस बार भी हम ज्यादा वोट से जीतेंगे। जयंत चौधरी के गर्मी वाला बयान नहीं देने पर कहा कि अब मौसम सुहावना है, गर्मी की जरूरत नहीं है। कहा कि विपक्षी हार रहे हैं तो तरह तरह की बात करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News: आग भड़की तो कर्मचारियों से कहा-भाग जाओ...खुद घिर गए इंजीनियर
विज्ञापन
इन नेताओं में रालोद के संगठन महामंत्री यशवीर सिंह, मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल गुर्जर, अभिषेक चौधरी गुर्जर, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहा सिरोही, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जाटव आदि शामिल हैं।