{"_id":"5cd135b8bdec2207594b0459","slug":"bjp-leaders-beats-husband-wife-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: भाजपाइयों की सरेआम गुंदागर्दी, सड़क पर दरोगा के बेटे-बहू से बदसलूकी, महिला के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: भाजपाइयों की सरेआम गुंदागर्दी, सड़क पर दरोगा के बेटे-बहू से बदसलूकी, महिला के कपड़े फाड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 May 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के शहर के बीचोबीच मेघदूत पुलिया पर सोमवार को सरेआम भाजपाइयों ने गुंडागर्दी की। बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर दरोगा के पुत्र और पुत्रवधू को पीटा। महिला के कपड़े फाड़ दिए। गुस्साए दंपती ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा ली।
महिला भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गई, जिस पर मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर जाम लग गया। काफी गहमागहमी हुई, पुलिस के आने पर ही दंपती वहां से हटे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां भी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर हंगामा होता रहा। आगे तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने सड़क पर सरेआम देखी भाजपाइयों की यह गुंडागर्दी : -
2 of 12
बाइक सवार दंपती
- फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार सेक्टर-6 निवासी दरोगा तेज बहादुर सिंह का बेटा प्रशांत वरुण अपनी पत्नी आरती को लेकर पीएल शर्मा रोड स्थित डॉक्टर के क्लीनिक बाइक से जा रहा था।
3 of 12
दंपती से उलझते नेता
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। गाड़ी में भाजपा नेता दिग्विजय सिंह (जिला संयोजक आईटी विभाग) निवासी जागृति विहार सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
दंपती को समझाते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर दिग्विजय सिंह, दो भाजपा कार्यकर्ताओं और गाड़ी में बुरका पहने बैठी एक महिला ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं भाजपाइयों ने महिला ने कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन
5 of 12
महिला से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
यह देखकर प्रशांत ने अपनी शर्ट निकाली और पत्नी को पहना दी। मारपीट और कपड़े फाड़ने पर गुस्साए दंपती ने हंगामा कर दिया। महिला स्कार्पियो के आगे लेट गई। चौराहे पर चारों तरफ जाम लग गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।