सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bright sunshine after two days of rain in Meerut, day temperature rises, crops may suffer damage

Meerut: दो दिन की बारिश के बाद खिली तेज धूप, दिन का तापमान बढ़ा, फसलों को नुकसान की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में दो दिनों की बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली। दिन का तापमान बढ़ा जबकि रात का तापमान गिरा। बारिश से गेहूं, सरसों, लीची और आम की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Bright sunshine after two days of rain in Meerut, day temperature rises, crops may suffer damage
शाम के समय छाई लाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत आसपास के जिलों में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ हो गया और सुबह से ही तेज धूप निकल आई। मौसम के इस बदलाव के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली।

Trending Videos


पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब धूप निकलने से एक बार फिर गर्मी का असर महसूस होने लगा है। गुरुवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्माहट का अहसास होने लगा। हालांकि, हवा चलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का असर फसलों पर भी पड़ा है। गेहूं, सरसों, लीची और आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल को बारिश से काफी नुकसान होने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार हैं। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक UP Shahi ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के कारण शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 दर्ज किया गया। इसके अलावा गंगानगर में 84, जयभीम नगर में 106, पल्लवपुरम में 108, बेगमपुल में 106 और दिल्ली रोड क्षेत्र में 112 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed