सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Inter-hostel competitions postponed after protests

सीसीएसयू : विरोध के बाद इंटर हॉस्टल प्रतियोगिताएं स्थगित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Inter-hostel competitions postponed after protests
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर में प्रस्तावित इंटर हॉस्टल प्रतियोगिताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने केवल छात्रावास (हॉस्टल) के विद्यार्थियों को ही शामिल करने के प्रशासनिक निर्णय का कड़ा विरोध किया और इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए वापस लेने की मांग की।
Trending Videos

बड़ी संख्या में छात्र कुलसचिव कार्यालय से लेकर कुलपति कार्यालय तक पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्रों का तर्क था कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों से समान रूप से स्पोर्ट्स फीस एवं अन्य शुल्क वसूले जाते हैं। इसलिए प्रतियोगिताओं में केवल हॉस्टल वालों को ही शामिल करना बाकी छात्रों के साथ अन्याय है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, कुलसचिव अनिल कुमार यादव, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य प्रो. प्रदीप चौधरी एवं प्रवीन पंवार मौके पर पहुंचे और वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रस्तावित इंटर हॉस्टल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का फैसला लिया। साथ ही आश्वासन दिया गया कि भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली सभी खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सभी छात्र-छात्राओं (हॉस्टल निवासी एवं गैर-हॉस्टल निवासी) को बिना किसी भेदभाव के समान भागीदारी का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन और निर्णय से संतुष्ट होकर छात्रों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता अक्षय बैंसला, आलोक बैंसला, शुभम भड़ाना, आकाश डेढ़ा, शिवम सिंह सहित अन्य छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed