सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhattisgarh's teenage girl kidnapped by two accused

Meerut News: छत्तीसगढ़ की किशोरी का दो आरोपियों ने किया अपहरण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh's teenage girl kidnapped by two accused
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाने पर बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ की एक महिला ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दो आरोपियों पर उसकी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई है। पुलिस ने आरोपियों के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।
Trending Videos

छत्तीसगढ़ प्रांत की निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ काफी समय से मेरठ में रह रही है। कुछ दिन से महिला दिल्ली रोड पर एक साइट पर मजदूरी कर रही है। महिला के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर दोपहर के समय वह खाना खाने के लिए घर पर पहुंची। यहां उसे पता चला कि उसकी बेटी घर पर नहीं है। महिला ने आसपास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश की। लेकिन किशोरी की जानकारी नहीं हो सकी। महिला ने शक के आधार पर दो आरोपियों से जानकारी का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद महिला ने दोनों आरोपियों पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का गाना है कि किशोरी व आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द तीनों को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed