सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Head constable’s brother arrested for stealing jewellery worth ₹26 lakh from police quarter

Meerut: पुलिस क्वार्टर से 26 लाख के गहने चुराने वाला निकला सगा भाई, होली के त्योहार पर रची साजिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर से 26 लाख रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने हेड कांस्टेबल के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई और चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए गए।

Meerut: Head constable’s brother arrested for stealing jewellery worth ₹26 lakh from police quarter
crime - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में हुई लाखों रुपये के गहनों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हेड कांस्टेबल के सगे भाई को ही गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लगभग 26 लाख रुपये के चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं।

Trending Videos

 

होली पर गांव जाने के दौरान हुई चोरी
मथुरा के बाजना गांव निवासी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय में मुंशी के पद पर तैनात हैं और उनका आवासीय क्वार्टर कंकरखेड़ा थाना परिसर में है। दो मार्च को वह अपनी पत्नी नेहा शर्मा और परिवार के साथ होली मनाने के लिए दो दिन की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव बाजना गए थे।

बृहस्पतिवार शाम जब परिवार वापस लौटा तो क्वार्टर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी और तिजोरी के ताले भी टूटे हुए थे और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसके बाद नेहा शर्मा ने कंकरखेड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुआ खुलासा
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि मनोज कुमार का भाई सोनू चोरी के समय उनके क्वार्टर के आसपास आया था। फुटेज में उसकी गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

भाई की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर रची साजिश
पूछताछ में आरोपी सोनू ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार सोनू टैक्सी चलाता है और उसे पहले से पता था कि उसका भाई और परिवार होली पर गांव गए हुए हैं। इसका फायदा उठाकर उसने क्वार्टर में घुसकर अलमारी और तिजोरी के ताले तोड़ दिए और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए गहने
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू की निशानदेही पर करीब 26 लाख रुपये के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed