सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Aastha Jain of Kandhla created history by securing ninth rank in UPSC exam, achieved success through self

UP: कांधला की आस्था जैन ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Shamli News: कांधला के बड़ा बाजार की निवासी आस्था ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। वर्ष 2018-19 में उन्होंने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया था। 

UP: Aastha Jain of Kandhla created history by securing ninth rank in UPSC exam, achieved success through self
आस्था जैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों ने शामली जनपद का नाम रोशन किया है। शहर की होनहार बेटी आस्था जैन ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया नौवीं रैंक प्राप्त कर नया इतिहास रचा है। आस्था की इस असाधारण उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

Trending Videos

UP: Aastha Jain of Kandhla created history by securing ninth rank in UPSC exam, achieved success through self
आस्था जैन। - फोटो : अमर उजाला

आस्था जैन का बचपन से ही मेधावी छात्रा के रूप में एक उज्ज्वल भविष्य रहा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित स्कॉटिश स्कूल से प्राप्त की। वर्ष 2018-19 में उन्होंने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का लोहा मनवाया था। 

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2025 Result: मेरठ के तुषार ने हासिल की 395वीं रैंक, तीसरे प्रयास में पाई सफलता; भावुक हुए पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कोचिंग, पहला प्रयास और असाधारण सफलता
आस्था जैन ने अपनी यूपीएससी की तैयारी के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने स्वयं अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि टॉप 10 में स्थान बनाकर सभी को अचंभित कर दिया। इससे पहले वर्ष 2023 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल की थी और वर्तमान में वे पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

आईएएस बनने का बचपन का सपना
आस्था जैन का बचपन से ही आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का सपना था। अपने तीसरे प्रयास में इस सपने को साकार कर उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत में कोई कसर न छोड़ी जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम
आस्था कांधला के बड़ा बाजार की निवासी हैं। ये सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed