फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: छेड़छाड़ के विरोध पर महिला का हाथ तोड़ा, जमकर पथराव, सांप्रदायिक तनाव, पुलिस बल तैनात

Wed, 08 May 2019 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 May 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Communal tension in Meerut after Boys break hand of a women on the protest of tampering
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में मंगलवार की शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने महिला का हाथ तोड़ दिया। महिला के परिजनों के हंगामा करने पर दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा किया। देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात है। आगे तस्वीरों में जानें  पूरा मामला: -

Communal tension in Meerut after Boys break hand of a women on the protest of tampering
लोगों को शांत करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार माधवपुरम में एक पब्लिक स्कूल के पास चौराहे पर दूसरे समुदाय के युवकों का जमावड़ा रहता है। इसका विरोध करने पर शरारती तत्व स्कूल के चौकीदार से गाली-गलौज कर देते हैं। मंगलवार शाम के समय भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Communal tension in Meerut after Boys break hand of a women on the protest of tampering
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब सात बजे दूसरे समुदाय के युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान युवकों में आपस में ही गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान चौकीदार की पत्नी भी वहां पर पहुंच गई। महिला ने युवकों द्वारा गाली-गलौज करने पर आपत्ति जताई। हंगामा होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Communal tension in Meerut after Boys break hand of a women on the protest of tampering
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आए
आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद अरशद नाम का युवक करीब एक दर्जन युवकों को लेकर स्कूल के पास पहुंचा। आरोपी युवकों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर दी। चौकीदार की पत्नी से भी आरोपियों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला का हाथ तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Communal tension in Meerut after Boys break hand of a women on the protest of tampering
मौके पर भीड़ को शांत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चौकीदार और उसकी पत्नी की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा मारपीट करने की जानकारी लगने पर महिला के पक्ष से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed