सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint to SDM regarding encroachment on government land in Gesupur Bafaawat

Meerut News: गेसूपुर बफावत में सरकारी जमीन पर कब्जे की एसडीएम से शिकायत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Complaint to SDM regarding encroachment on government land in Gesupur Bafaawat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव गेसुपुर बफावत में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव निवासी हर्ष समेत अन्य लोगों का आरोप है कि गांव में खाद के गड्ढों के लिए निर्धारित सरकारी भूमि पर ग्राम प्रधान और उसके सहयोगी निर्माण कार्य कर रहे हैं। बताया कि उक्त भूमि पर कब्जा कर दुकानों के निर्माण की तैयारी की जा रही है। इसका गांव में विरोध हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस निर्माण का विरोध किया तो संबंधित पक्ष ने कार्य रोकने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने वालों को धमकाते हुए निर्माण जारी रखने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने और सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed